{"_id":"5c61bc07bdec22737b7b866e","slug":"71549908999-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 दिन बाद भी नहीं हुआ लुट का पर्दाफाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
21 दिन बाद भी नहीं हुआ लुट का पर्दाफाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंगीपुर। थाना क्षेत्र के मानपुर चट्टी पर स्थित कोचिंग और सहज जनसेवा केंद्र संचालक प्रवेश दिनकर से बदमाशों ने बीते 21 जनवरी को गोली मारकर उसके पास से दो लाख रुपये लूट लिए थे। इस मामले में घायल के पिता ने चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया था। घटना के 21 दिन बाद भी पुलिस लुटेरों को गिरफ्तार करने में नाकाम रही है।
इलाके के मानपुर गांव निवासी पूर्व सैनिक सुरेंद्र प्रसाद के पुत्र प्रवेश दिनकर (26) की मानपुर चट्टी पर किराए की दुकान में कोचिंग के साथ ही सहज जनसेवा केंद्र भी चलाते है। बीते 21 जनवरी की दोपहर दो बाइकों पर सवार होकर चार बदमाश कोचिंग पर पहुंचे थे। दो बदमाश कोचिंग के अंदर चले गए थे, जबकि दो बाहर खड़े थे। युवकों 40 हजार रुपया संचालक से मांगा। इस पर उसने कहा कि इतना पैसा मेरे पास नहीं है, इससे कम चाहिए तो मिल जाएगा। इस पर युवक ने पिस्टल निकालकर उसकी कमपटी पर सटा दिया था, जबकि दूसरा युवक काउंटर में बैग में रखा दो लाख रुपये उठाकर बाहर निकल गया था। बाहर निकलने के बाद बदमाशों ने केबिन के शीशा पर संचालक को निशाना करते हुए गोली चला दी थी। शीशा तोड़ते हुए गोली संचालक के दाहिने हाथ की हथेली में लगी थी। गोली की आवाज सुनकर जैसे ही आसपास के लोग मौके की तरफ बड़े थे। बदमाशों ने तीन हवाई फयरिंग की थी, जिससे लोग सहम गए थे। इसके बाद बदमाश फरार हो गए थे। इस मामले में घायल के पिता सुरेंद्र प्रसाद ने चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना के दूसरे दिन पुलिस ने 19 संभावित ठिकानों पर दबिश थी, लेकिन सफलता नहीं मिली थी। घटना के 21 दिन भी पुलिस लूट का पदार्फाश करने में नाकाम रही है। इससे पीड़ित के परिजनों में निराशा है। इस संबंध में पुलिस ने कहा कि गिरफ्तारी का प्रयास जारी है। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।