फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   सड़क पर युवक का शव मिला, हत्या की आशंका

सड़क पर युवक का शव मिला, हत्या की आशंका

Sat, 08 Sep 2018 10:32 PM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
सड़क पर युवक का शव मिला, हत्या की आशंका
गाजीपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के अंधऊ गांव के सामने गाजीपुर-मऊ मार्ग पर शुक्रवार की देर रात सड़क पर एक युवक की लाश मिली। उसकी मौत कैसे हुई यह किसी को पता नहीं है ? पुलिस इसे सड़क हादसा मान रही है, तो परिजन इसे हत्या बता रहे हैं। मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं। शव मिलने के बाद मौके पर पहुंचे परिवार के लोग और ग्रामीणों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हो-हल्ला मचाया। पुलिस लोगों को समझा-बुझाकर शव को कोतवाली ले आई और शनिवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में मृतक के पिता ने चार के खिलाफ हत्या की नामजद तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जंगीपुर थाना क्षेत्र के तारनपुर निवासी रमाकांत सिंह का पुत्र शुभम सिंह (22) शुक्रवार को दिन में जिला मुख्यालय के लिए घर से बाइक लेकर निकला था। अंधऊ गांव के सामने गाजीपुर-मऊ मार्ग पर कुछ लोगों ने रात में करीब पौने दस बजे सड़क किनारे एक युवक का शव देखा। वहां पर एक बाइक भी गिरी थी। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। कुछ ही देर में चीता पुलिस कर्मी वहां पहुंच गए और थाने को इसकी जानकारी दी। सूचना पर जंगीपुर पुलिस मौके पर पहुंची। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र का होने पर उन्होंने कोतवाली पुलिस को अवगत कराया। सदर कोतवाल भी घटना स्थल पर पहुंच गए। इसी दौरान सड़क पर भीड़ देख जिला मुख्यालय से जंगीपुर जा रहा एक युवक वहां रुक गया और मृतक को पहचान गया। उसने तत्काल इसकी जानकारी ग्राम प्रधान मन्नू सिंह को दी। सूचना मिलने के कुछ ही देर बाद ग्राम प्रधान मौके पर पहुंच गए और मृतक की पहचान जंगीपुर थाना क्षेत्र के तारनपुर निवासी रमाकांत सिंह के बेटे शुभम सिंह (22) से करते हुए मृतक के परिवार वालों को सूचित किया। जानकारी होते ही परिवार के लोगों के साथ ही ग्रामीण वहां पहुंच गए। हत्या की बात कहते हुए लोग हो-हल्ला करने लगे। सूचना पर सदर एसडीएम भी पहुंच गए। लोगों ने किसी तरह समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद देर रात पुलिस शव को कब्जे में लेकर कोतवाली आई। रमाकांत सिंह की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। क्षेत्राधिकारी महिपाल पाठक ने बताया कि शव सड़क पर मिला था। इसे देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि युवक की मौत किसी वाहन की जद में आने से हुई है। फिर भी मृतक के पिता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ नामजद हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन

....
इनसेट..
गाड़ी चलवाता था शुभम
जंगीपुर। शुभम सिंह रौजा बस स्टैंड से प्राइवेट वाहन चलवाता था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार के सदस्य मौके पर पहुंच गए। महिलाएं घर में चीख-पुकार करती रहीं। रोने की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंच गए और उन्हें सांत्वना देने में जुट गए। उसकी मौत को लोग अपने-अपने नजरिए से देख रहे हैं। सिर पर दिख रहे चोट के निशान को देख लोग यह आशंका जता रहे हैं कि हमलावरों ने बड़ी चालाकी से हत्या कर इसे सड़क पर फेंका है, जिससे हत्या हादसा में बदल सके। कुछ लोगों का कहना है कि युवक के सिर पर धारदार हथियार से वार किया गया है। कई यह आशंका व्यक्त करते रहे कि ऐसा भी हो सकता है कि वह किसी वाहन की जद में आ गया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
इनसेट...
वीडियोग्राफी के बीच हुआ पोस्टमार्टम
जंगीपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के अंधऊ गांव के सामने गाजीपुर-मऊ मार्ग पर शुक्रवार की देर रात मिले जंगीपुर थाना क्षेत्र के तारनपुर निवासी शुभम सिंह (22) के सिर पर चोट में गंभीर निशान थे। पुलिस इसे दुर्घटना मान रही थी, जबकि परिवार के लोग हत्या। ग्राम प्रधान मन्नू सिंह ने बताया कि विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल से परिवार के लोगों ने मोबाइल पर संपर्क कर यह बताया कि शुभम सिंह की हत्या की गई है। जबकि पुलिस इसे सड़क दुर्घटना मान रही है। एमएलसी की पहल पर तीन डाक्टरों के पैनल ने वीडियो ग्राफी के बीच मृतक का पोस्टमार्टम किया। क्षेत्राधिकारी महिपाल पाठक ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर वीडियो ग्राफी के बीच मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed