फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   सड़क दुर्घटना में पुलिस कर्मी की मौत

सड़क दुर्घटना में पुलिस कर्मी की मौत

Mon, 18 Jun 2018 10:44 PM IST
Updated Mon, 18 Jun 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में पुलिस कर्मी की मौत
गहमर(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के मरकडा गांव निवासी पुलिस के जवान की छत्तीसगढ़ में सोमवार की सुबह सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इसकी सूचना आते ही घर में कोहराम मच गया। गांववासियों में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

मरकडा निवासी स्व. महेंद्र यादव का पुत्र राजकुमार यादव (31) छत्तीसगढ़ के काकेड़ जिला के कोरर उत्तर बस्तर थाने में कांस्टेबल के पद पर तैनात था। ड्यूटी के दौरान सोमवार की सुबह करीब दस बजे वह बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान जीप ने उसे टक्कर मार दिया। सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से उसकी मौत हो गई। दिन में करीब 12 बजे मौत की सूचना आते ही घर में कोहराम मच गया। पत्नी आरती और मां चंद्रावती देवी बिलखने लगी। जानकारी होते ही पास-पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंच गए और बिलख रहे लोगों को सांत्वना देने में जुट गए। पत्नी आरती रोते-रोते पूरी तरह से शांत हो जा रही थी तो कभी अपनी पांच और तीन वर्षीय बेटी और डेढ़ वर्षीय बेटा का चेहरा देख दहाड़े मार कर रोने लग रही थी। उसे ढांढस बंधाने वाली महिलाओं की आंखें भी छलछला जा रही थी। राजकुमार की मौत की सूचना से पूरा गांव शोक में डूब गया। मृतक के छोटे भाई सुनील ने बताया कि मंगलवार की दोपहर तक शव आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed