फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त की डीहबाबा की प्रतिमा

अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त की डीहबाबा की प्रतिमा

Sat, 09 Jun 2018 11:16 PM IST
Updated Sat, 09 Jun 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त की डीहबाबा की प्रतिमा
शादियाबाद (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के कस्बा कोइरी गांव में स्थित भूमिधरिया साधु के मंदिर पर स्थापित डीह बाबा की प्रतिमा को शुक्रवार की रात अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। शनिवार की सुबह जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे दर्जनों ग्रामीण हो-हल्ला करने लगे। जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। अराजक तत्वों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देते हुए लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन

मालूम हो कि कस्बा कोइरी गांव के पास बेसो नदी के किनारे हनुमान मंदिर है। यहां पर गांव के लोग प्रतिदिन पूजन अर्चन करते हैं। यहीं पर डीह बाबा की प्रतिमा भी स्थापित है, जहां पर गांव के लोग पूजन-अर्चन करते हैं। शुक्रवार की रात अराजक तत्वों ने डीह बाबा की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। शनिवार की सुबह इसकी जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। आक्रोशित लोग अराजक तत्वों की गिरफ्तार करने को लेकर हो-हल्ला करने लगे। प्रधान गौरीशंकर ने कहा कि अराजक तत्वों द्वारा प्रतिमा को तोड़कर आस्था को चोट पहुंचाई गई है। जल्द से जल्द अराजक तत्वों को गिरफ्तार किया जाए। मामले की जानकारी होते ही थाना प्रभारी राजाराम पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। लोगों को समझाते हुए कहा कि तत्काल प्रतिमा की मरम्मत कराने के साथ ही अराजक तत्वों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। इस पर ग्रामीण शांत हुए। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच-पड़ताल में प्रतिमा के पास शराब की बोतल मिली है। इससे यह जाहिर होता है प्रतिमा के पास बैठकर अराजक तत्वों ने शराब का सेवन किया होगा और नशे में आने पर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया होगा। अराजक तत्वों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed