फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   गैस रिसने से घर में लगी आग, हजारों की क्षति

गैस रिसने से घर में लगी आग, हजारों की क्षति

Fri, 15 Mar 2019 10:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
गैस रिसने से घर में लगी आग, हजारों की क्षति
मुहम्मदाबाद। कोतवाली क्षेत्र के सेमरा गांव में शुक्रवार की सुबह सिलेंडर से गैस रिसने से एक मकान में आग लग गई। परिवार के लोग दमकल विभाग को सूचना देने के बाद आग बुझाने में जुट गए। काफी प्रयास के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया, जब तक गृहस्थी का हजारों का सामान आग की भेंट चढ़ गया। उधर सड़क के गड्ढे में फंसने से वाहन खराब होने पर दमकल की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंच सकी।
विज्ञापन

इलाके के सेमरा गांव निवासी शिवशंकर यादव के घर खाना बनाते समय शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे सिलेंडर से गैस रिसने से आग लग गई। आग लगते ही अंदर मौजूद लोग भाग कर बाहर निकले और आग-आग का शोर मचाने लगे। आवाज सुनकर पास-पड़ोस के लोग भी घरों से निकल कर मौके पर पहुंच गए। तत्काल दमकल विभाग को सूचना देने के बाद आग बुझाने में जुट गए। काफी प्रयास के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। आग बुझने पर लोग आक्रोश के बीच यह बात कहने लगे कि सूचना के बाद भी दमकल की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची। इसी दौरान लोगों को पता चला कि जीयनदासपुर गांव की सड़क के गड्ढे में फंसकर दमकल की गाड़ी खराब हो गई, जिससे वह मौके पर नहीं पहुंच सकी। इस पर लोग सड़क को कोसने लगे। पीड़ित ने बताया कि आग की इस घटना में गृहस्थी का हजारों का सामान जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed