{"_id":"5b0aee024f1c1bf46e8b4e76","slug":"61527442946-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने 15 के खिलाफ दर्ज किया नामजद मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने 15 के खिलाफ दर्ज किया नामजद मुकदमा
Updated Sun, 27 May 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुहवल(गाजीपुर)। रेवतीपुर थाना क्षेत्र के साईतबांध गांव में आम की लकड़ी को लेकर उपजे विवाद में हुई मारपीट में घायल एक व्यक्ति की मौत के मामले में पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। 24 घंटे बाद भी एक भी नामजद आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है। गांव में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए अभी पुलिसकर्मी तैनात हैं।
बीते 26 मई की सुबह बागीचे में आम की सूखी लकड़ी लेने को लेकर दो पट्टीदारों में कहासुनी होने के साथ जमकर मारपीट हो गई थी। इस घटना में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायल शिवकुमार यादव को इलाज के लिए वाराणसी ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई थी। मौत की सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया था। घटना को देखते हुए एसपी सोमेन वर्मा ने जमानिया सीओ आरबी सिंह के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस टीम मौके पर तैनात कर दी थी। इस मामले में मृतक के पुत्र प्रकाश यादव की तहरीर पर पुलिस ने 15 नामजद लोगों के खिलाफ बलवा, हत्या, मारपीट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है लेकिन उसे कोई सफलता नहीं मिली है। देर शाम को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया। शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने मृतक का अंतिम संस्कार गंगा घाट पर कड़ी सुरक्षा के बीच देर रात कर दिया। इस संबंध में रेवतीपुर के प्रभारी निरीक्षक रामबहादुर चौधरी ने बताया कि मृतक के पुत्र प्रकाश की तहरीर के आधार पर नामजद मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश देने का काम जारी है। जल्द ही नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।