{"_id":"5c8bde05bdec22144a2721dd","slug":"51552670213-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़े ट्रक में घुसी कार, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैदपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पुलिस चौकी के कोल्हुवा घाट के पास गुरुवार की रात जानवर को बचाने के प्रयास में एक कार सड़क के किनारे खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई । इस घटना में कार क्षतिग्रस्त हो गई। इसमें कार चालक सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए निजी चिकित्सालय में ले जाया गया।
विज्ञापन
इलाहाबाद के ऐलनगंज निवासी मुन्ना सिंह और बबलू किसी काम से गाजीपुर आए थे। कल रात दोनों वापस इलाहाबाद जा रहे थे। सैदपुर पुलिस चौकी के कोल्हुवाघाट के पास सड़क पर किसी जानवर को बचाने में उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। टक्कर इतनी तेज थी कि उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे और दोनों घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल भेजवाया। जहां हालत गंभीर होने पर दोनों को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घटना के संबंध में अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।