फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   उपाध्यक्ष पद के दावेदार और उसके समर्थक की पिटाई

उपाध्यक्ष पद के दावेदार और उसके समर्थक की पिटाई

Thu, 04 Oct 2018 01:29 AM IST
Updated Thu, 04 Oct 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
उपाध्यक्ष पद के दावेदार और उसके समर्थक की पिटाई
गाजीपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के गोराबाजार में बुधवार की देर शाम करीब एक दर्जन युवकों ने छात्रसंघ चुनाव का प्रचार कर रहे पीजी कॉलेज के उपाध्यक्ष पद के दावेदार और उसके समर्थक की लात-घूसों से जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गए। पीड़ित कोतवाली पहुंचा। पुलिस उसे मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल ले गई। छात्रसंघ चुनाव के लिए होने वाले नामांकन से एक दिन पहले हुए विवाद से माहौल गरमा सकता है।
विज्ञापन

मालूम को पीजी कॉलेज में हो रहे छात्रसंघ चुनाव में दीपक उपाध्याय उपाध्यक्ष पद का दावेदार है। वह पिछले कई दिनों से चुनाव प्रचार कर रहा है। चार अक्तूबर को चुनाव के लिए नामांकन होने वाला है। वह आज देर शाम करीब पौने सात बजे नगर के गोराबाजार में चुनाव प्रचार कर रहा था। इसी दौरान वहां करीब एक दर्जन की संख्या में युवक पहुंचे और बिना कहे ही उस पर हमला बोलते हुए लात-घूसों से उसकी पिटाई करना शुरू कर दिया। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। छात्रों का मामला होने की वजह से किसी ने बीच-बचाव करने की हिम्मत नहीं जुटाई। मारने-पीटने के बाद युवक वहां से फरार हो गए। इस मारपीट में दीपक उपाध्याय और उसका समर्थक अजय यादव घायल हो गया। छात्र कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने मामले की जानकारी लेते हुए मेडिकल परीक्षण के लिए उसे घायलों को जिला अस्पताल ले आई। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी महिपाल पाठक और सदर कोतवाल राजीव सिंह ने बताया कि आपसी रंजिश को लेकर छात्रों में मारपीट हुई है। घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पीड़ित की तरफ से तहरीर मिलने पर मामले की छानबीन करते हुए संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed