फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   लाइनमैन के ऊपर गिरा विद्युत खंभा, मौत

लाइनमैन के ऊपर गिरा विद्युत खंभा, मौत

Thu, 05 Apr 2018 12:00 AM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
लाइनमैन के ऊपर गिरा विद्युत खंभा, मौत
सेवराई। निर्माणाधीन ताड़ीघाट-बारा मार्ग पर सड़क से बिजली का खंभा हटाते समय बुधवार की शाम खंभा बीच से टूटकर प्राइवेट लाइनमैन के ऊपर गिर पड़ा। जिससे लाइनमैन की मौत हो गई। हादसे के बाद मुआवजेे की मांग को लेकर परिजन और ग्रामीण एकजुट हो ताड़ीघाट-बारा मार्ग को जाम कर दिए। मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी ने लोगों को समझा-बुझाकर किसी तरह शांत करने का प्रयास किया, लेकिन लोग एसडीएम को मौके पर बुलाने की जिद्द पर अड़े रहे। समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम जारी था। ताड़ीघाट-बारा मुख्य मार्ग का निर्माण कार्य चल रहा है। इससे रास्ते में आने वाले विद्युत खंभों को हटाने का कार्य चल रहा है। बुधवार को दिन में करीब साढ़े तीन बजे गहमर गांव के सामने मैगर राय पट्टी निवासी बसावन राम का पुत्र प्राइवेट विद्युत कर्मी शंभू राम (32) खंभा को हटाने में जुटा था। क्रेन से खंभा हटाया जा रहा था। इसी दौरान बीच से खंभा टूटकर शंभू का ऊपर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। थोड़ी ही देर में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। जानकारी होते ही शंभू के परिवार के लोग भी वहां पहुंच गए। आक्रोशित कुछ महिलाओं ने सड़क जाम कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के साथ घायल को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोग शव को घर ले जाने की बात कहने लगे। इस पर पुलिस ने लिखा-पढ़ी के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाने की बात कही। इसको लेकर पुलिस और मृतक के परिजनों में तीखी झपड़ हुई। परिवार के लोगों ने शव को थाना लेकर जाने की बात कही, लेकिन मुआवजा की मांग को लेकर शव को घटना स्थल पर रख ताड़ीघाट-बारा मार्ग को जाम कर दिया। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी आरबी सिंह मौके पर पहुंचे गए और ग्रामीणों को जाम समाप्त कराने के लिए समझा-बुझाने लगे, लेकिन ग्रामीण मौके पर एसडीएम को बुलाने की जिद्द पर अड़ थे। देर शाम तक ग्रामीणों ने जाम जारी रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed