फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   ट्रक की टक्कर से टूटा रेलवे क्रासिंग, ठप रहा आवागमन

ट्रक की टक्कर से टूटा रेलवे क्रासिंग, ठप रहा आवागमन

Thu, 14 Dec 2017 12:41 AM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से टूटा रेलवे क्रासिंग, ठप रहा आवागमन
गहमर। बुधवार की सुबह अनियंत्रित ट्रक ने गहमर स्टेशन के 80सी/2ई पूर्वी रेलवे क्रांसिंग के फाटक में जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद गेट क्षतिग्रस्त हो गया। जिससे ट्रेनों का आवागमन ठप होने के साथ ही क्रासिंग के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को कब्जे में लेने के साथ ही चालक को गिरफ्तार कर लिया। उधर सूचना के बाद इंजीनियरिंग विभाग की टीम ने दो घंटे तक कड़ी मशक्कत करने के बाद किसी तरह फाटक के दोनों किनारों पर लोहे की जंजीर बांधकर उसे दुरुस्त किया। इसके बाद किसी तरह आवागमन सुचारू हो सका। आवागमन ठप होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लगने से लोग फंसे रहे।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह करीब नौ बजे तेज रफ्तार ट्रक ने गहमर स्टेशन के 80सी/2ई पर पूर्वी रेलवे क्रासिंग को पार करने के चक्कर में बंद फाटक में टक्कर मार दिया, जिससे वह टूट गया। लोगों ने चालक को ट्रक सहित रोक लिया। आरपीएफ ने चालक ़सहित ट्रक को कब्जे में ले लिया है। गेटमैन ने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी। मौके पर पहुंची टेक्निकल टीम ने जंजीर लगाकर लगाकर फाटक को दुरुस्त करने का काम शुरु किया। आवागमन ठप होने से दोनों तरफ वाहनों की लाइन लगी रही। काफी मशक्कत कर दो घंटे बाद टीम ने फाटक को दुरुस्त किया। इसके बाद आवागमन सुचारू हो सका। यातायात ठप होने से लोग समय से गंतव्य तक नहीं पहुंच सके। इस संबंध में आरपीएफ के एसएचओ शत्रुधन पाठक ने बताया कि पकडे़ गए ट्रक पर रेलवे अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए मामला पंजीकृत किया जाएगा। स्टेशन प्रबंधक साधू यादव ने बताया कि फाटक टूटने से दो घंटा तक आवागमन प्रभावित रहा। रेल संचालन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। लेकिन रेल संपत्ति का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed