{"_id":"5c65b449bdec2225060d852d","slug":"41550169161-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार को बचाने में आटो पलटा, पांच घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार को बचाने में आटो पलटा, पांच घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमानिया(गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के कंचनपुर गांव के पास गुरुवार की दोपहर बाइक सवार को बचाने में तेज रफ्तार आटो पलट गया। इस दुर्घटना में महिलाओं, बच्चों सहित पांच लोग घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया।
पालनपुर गांव निवासी रामेश्वर अपने परिवार के साथ नरियांव में अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में आए थे। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद गुरुवार को आटो से भदौरा जा रहे थे। इसी दौरान दिन में करीब एक बजे कंचनपुर गांव के पास अचानक तेज रफ्तार आटो के सामने बाइक सवार आ गया। उसे बचाने में आटो पलट गया। दुर्घटना के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। आटो पलटते ही उसमें फंसे लोग चीख-पुकार करने लगे। आसपास के दौड़कर मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में सभी को बाहर निकाला और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया। सूचना मिलने पर घायलों के रिश्तेदार भी वहां पहुंच गए। घायलों में भदौरा के पालनपुर गांव निवासी रामेश्वर सिंह कुशवाहा, (50) सुनैना (15), सत्यम (8), शिवम (10) और रीना देवी (35) शामिल हैं।