फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   साथ निकली तीनों किशोरियों की अर्थी

साथ निकली तीनों किशोरियों की अर्थी

Mon, 06 Aug 2018 12:28 AM IST
Updated Mon, 06 Aug 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
साथ निकली तीनों किशोरियों की अर्थी
खानपुर(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के सईचानपुर गांव में रविवार की दोपहर तालाब में डूब कर हुई तीन किशोरियों की मौत से एक तरफ जहां मृतका के घर में कोहराम मच गया। वहीं गांववासी शोक में डूब गए। तीनों किशोरियों की अर्थी अंतिम संस्कार के लिए एक साथ निकली। इस शवयात्रा पर जिस किसी की भी नजर पड़ी, उसकी आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन

प्रियंका, रूबी और प्रीति प्रतिदिन तालाब में नहाने के लिए जाती थी और नहा कर लौट आती थी। आज भी घर से तालाब के लिए नहाने के निकली थी। प्रियंका और रूबी की मां पुनीता राजभर उनके घर आने की राह निहार रही थी। इसी दौरान जैसे ही उसे इस बात की जानकारी हुई कि प्रियंका, रूबी और प्रीति तालाब में डूब गई हैं, वह बदहवास होकर मौके की तरफ दौड़ पड़ी। जैसे ही वह पोखरा पर पहुंची और बेटियों के शव को पानी में उतराया हुआ देखा, छाती पीट कर चीखने-चिल्लाने लगी। वह बिलखते हुए उस तालाब को कोसने लगी, जिसमें डूबने से उसकी बच्चियों की मौत हुई थी। मौके पर मौजूद महिलाएं भी उसे सांत्वना देते-देते खुद फफककर रोने लग रही थी। घटना से गांववासी दुखी थे। दुखी मन से आपस में यह बातें करते रहे कि महिलाओं ने प्रियंका और रूबी को नहाने से मना किया था, कहा था कि बारिश के चलते तालाब में पानी बढ़ा हुआ है, लेकिन उन्होंने महिलाओं की बात नहीं मानी और नहाने के लिए चली गई और काल के गाल में समा गई। लोगों की इन बातों को सुनते हुए मौजूद कोई यह बोल पड़ रहा था कि सब किस्मत की बात है। शायद ऊपर वाले को यही मंजूर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed