फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Exposure of illegal penis examination with portable ultrasound machine

Kaithal News: पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन से हो रही अवैध लिंग जांच का भंडाफोड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Exposure of illegal penis examination with portable ultrasound machine
200 पीएनडीटी टीम की संयुक्त कार्रवाई में पकड़ी गई अल्ट्रासाउंड की पोर्टेबल मशीन के साथ टीम     
कैथल। कैथल और जींद की पीएनडीटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए उचाना क्षेत्र के निकट एक गांव में अवैध रूप से भ्रूण के लिंग की जांच किए जाने के मामले का भंडाफोड़ किया है। छापा मारने के दौरान पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन और उसका उपकरण बरामद किया गया। कार्रवाई में एक महिला समेत तीन लोगों को पुलिस के हवाले किया गया जबकि मुख्य आरोपी मौके से भाग गया।
विज्ञापन

कैथल की पीएनडीटी टीम ने बुधवार को जींद जिले की टीम के साथ मिलकर उचाना क्षेत्र के निकट एक गांव में छापा मारा। जांच के दौरान रमेश और गुरमैल कौर के भ्रूण के लिंग की जांच कराने और अवैध गर्भपात के माध्यम से कन्या भ्रूण हत्या को बढ़ावा देने वाली गतिविधियों में संलिप्त होने की जानकारी सामने आई।
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान गुरमैल कौर को पुलिस के हवाले कर दिया गया, जबकि रमेश मौके से भाग गया। मामले में संलिप्त पाए गए अन्नू और संदीप को भी उचाना थाना पुलिस के हवाले किया गया है। पुलिस ने पीएनडीटी अधिनियम के तहत उचाना थाने में प्राथमिकी दर्ज कर लिया है और मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही है। मामले में आगामी कानूनी कार्रवाई जारी है। संयुक्त कार्रवाई में कैथल जिले की पीएनडीटी टीम की ओर से जिला नोडल अधिकारी, चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार और पीएनडीटी शाखा के राजेश कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भ्रूण के लिंग की जांच और कन्या भ्रूण हत्या कानूनन गंभीर अपराध है। ऐसे मामलों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. सचिन माण्डले, जिला नोडल अधिकारी, पीएनडीटी एवं उप चिकित्सा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed