फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   सेवानिवृत फौजी और उसके पोते से 34 हजार की ठगी

सेवानिवृत फौजी और उसके पोते से 34 हजार की ठगी

Fri, 19 Jan 2018 11:57 PM IST
Updated Fri, 19 Jan 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
सेवानिवृत फौजी और उसके पोते से 34 हजार की ठगी
दिलदारनगर (गाजीपुर)।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र अंतर्गत एसबीआई के एटीएम से शुक्रवार को 40 हजार रुपए निकालकर घर जा रहे सेवानिवृत्त फौजी और उसका पोता दोनों ठगी के शिकार हो गए। एटीएम में खड़े दो युवक 6 हजार रुपए देकर 34 हजार रुपए लेकर फरार हो गए। पीड़ित की ओर से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी।

चिउटहां गांव निवासी पूर्व फौजी इस्माइल अपने पोते तुफैल के साथ शुक्रवार सुबह 11 बजे पैसा निकालने एसबीआई के एटीएम पर पहुंचे। इस्माइल ने बताया कि असम राइफल में सिपाही के पद पर तैनात उसके पुत्र मुस्तफा ने खाता में 40 हजार रुपया भेजा था। एटीएम कार्ड से 40 हजार रुपया नगद निकाल कर जब बाहर जाने लगे तो एटीएम में खड़े दो युवक पहुंचे और बैंक से मिले 100 रुपए की चार गड्डी देकर उनसे कहा कि 2 हजार का नोट ले लीजिए। युवकों पर विश्वास कर उन्होंने पैसा दे दिया। युवकों ने प्लास्टिक में लपेटकर पैसा दे दिया। जब घर जाकर प्लास्टिक में लपेटा पैसा निकालकर गिना गया तो महज 6 हजार रुपया ही था। पीड़ित ने इस मामले में दो अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने के साथ छानबीन शुरू कर दी। थानाध्यक्ष एके त्रिपाठी ने बताया कि मामला पूरी तरह से संदेहास्पद है। फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed