फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   घायल परिचालक की मौत, लोगों ने लगाया जाम

घायल परिचालक की मौत, लोगों ने लगाया जाम

Sun, 11 Nov 2018 11:41 PM IST
Updated Sun, 11 Nov 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
घायल परिचालक की मौत, लोगों ने लगाया जाम
शव रखकर लगाया जाम
मनिहारी(गाजीपुर)। बीते दिनों जंगीपुर थाना क्षेत्र के सरौली उर्फ पहेतिया गांव में बाजरा के खेत में मिले घायल परिचालक की उपचार के दौरान ट्रामा सेंटर में शनिवार की रात मौत हो गई। शव घर आते ही कोहराम मच गया। हमलावरों की गिरफ्तारी और मृतक के परिवार को मुआवजा देने की मांग को लेकर रविवार की सुबह आक्रोशित ग्रामीणों ने हंसराजपुर-गाजीपुर मार्ग के नसीरपुर (नवपुरा) चौराहा पर शव रखकर जाम लगा दिया। एसडीएम के आश्वासन पर तीन घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इस मामले में मृतक की पत्नी ने चार लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया।
विज्ञापन

मालूम हो कि बीते 6 नवंबर की सुबह सरौली उर्फ पहेतिया गांव निवासी सोमारू जायसवाल के पुत्र कृष्ण कुमार जायसवाल (46) गांव में ही बाजरा के खेत में गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला था। परिवार के लोग उसे उपचार के लिए ट्रामा सेंटर ले गए थे। शनिवार की रात करीब नौ बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने आज सुबह करीब छह बजे हमलावरों को गिरफ्तार करने और मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता उपलब्ध करने की मांग को लेकर हंसराजपुर-गाजीपुर मार्ग के नसीरपुर (नवपुरा) चौराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया। जाम लगते ही मार्ग पर आवागमन ठप हो गया। जानकारी होते ही कई थानों की पुलिस के साथ ही पीएसी के जवान भी मौके पर पहुंच गए। क्षेत्राधिकारी महिपाल पाठक ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की बात कहते हुए जाम समाप्त करने के लिए कहा, लेकिन ग्रामीण मौके पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को बुलाने की जिद पर अड़ रहे। उपजिलाधिकारी जखनिया विजयशंकर तिवारी मौके पर पहुंचे और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इस पर तीन घंटे बाद नौ बजे जाम समाप्त हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक कृष्ण कुमार जायसवाल प्राइवेट बस में परिचालक का कार्य करता था। वह अपने परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि मृतक की पत्नी सुनीता जायसवाल की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed