फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   महीनों से फरार चल रहे अपराधियों को दबोचा

महीनों से फरार चल रहे अपराधियों को दबोचा

Thu, 19 Apr 2018 11:16 PM IST
Updated Thu, 19 Apr 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
महीनों से फरार चल रहे अपराधियों को दबोचा
विज्ञापन

सुहवल(गाजीपुर)। स्थानीय पुलिस ने गुरुवार की रात पटकनियां एवं सोनवल गांव में महीनों से फरार चल रहे वांछित दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। उनका संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है।

थाना अंतर्गत पटकनिया निवासी रहमान और सोनवल निवासी जितेंद्र सिंह उर्फ टुनटुन के ऊपर कई वर्ष पहले सुहवल थाने में जान से मारने सहित कई संगीन मामलों में मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसका मुकदमा अभी न्यायालय में विचाराधीन है। न्यायालय द्वारा कई बार नोटिस जारी किया गया, लेकिन न्यायालय के आदेश को अनसुना करते हुए ये दोनों उपस्थित नहीं हो रहे थे। कार्रवाई से बचने के लिए फरार हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए न्यायालय ने इन दोनों के खिलाफ बीते दिनों गैर जमानती वारंट जारी किया था। साथ ही सुहवल पुलिस को सख्त हिदायत दिया था कि दोनों अभियुक्तों को हर हाल में गिरफ्तार कर प्रस्तुत किया जाए। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार पांडेय के नेतृत्व में दोनों की तलाश में लग गई। इसी क्रम में रात में करीब आठ बजे प्रभारी निरीक्षक को मुखबिर से सूचना मिली कि उक्त दोनों अपराधी अपने घर से कहीं भागने की फिराक में हैं। यह सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक हरकत में आ गए और पुलिस कर्मियों के साथ पटकनिया और सोनवल गांव में पहुंचे। पुलिस को देखते ही अपराधी भागने लगे। इस पर पुलिस ने दौड़ कर दोनों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed