फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   प्रधानाचार्य सहित तीन अध्यापकों ने छात्र को मारपीटकर किया घायल

प्रधानाचार्य सहित तीन अध्यापकों ने छात्र को मारपीटकर किया घायल

Sat, 23 Dec 2017 11:01 PM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
प्रधानाचार्य सहित तीन अध्यापकों ने छात्र को मारपीटकर किया घायल
भांवरकोल। थाना क्षेत्र के कनुआन गांव स्थित एक निजी विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित तीन अध्यापकों पर कक्षा 12वीं के छात्र को मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया गया है। शनिवार को छात्र के पिता ने प्रधानाचार्य सहित अध्यापकों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घायल छात्र का मेडिकल परीक्षण कर घर भेज दिया। साथ ही मामले की छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन

कनुआन गांव निवासी ब्रह्मानंद पांडेय ने बताया कि मेरे तीन बच्चे एक निजी विद्यालय में पढ़ते हैं। बेटा सत्यम पांडेय (17) कक्षा बारह, शिवम पांडेय कक्षा दस और पुत्री ज्योति पांडेय कक्षा नौ मसौन गांव स्थित एक निजी विद्यालय में पढ़ते हैं। चार दिन पूर्व पहले अध्यापक सुशील भारती ने पुत्र सत्यम को गाली-गलौज दिया। जब विद्यालय पहुंचे तो अन्य लोगों ने मामले में समझौता करा दिया। इसके बाद विद्यालय के प्रधानाचार्य और तीन अध्यापकों ने सत्यम को मारपीट कर घायल कर दिए। इस संबंध में थानाध्यक्ष बाल मुकुंद मिश्रा ने बताया कि पिता की तहरीर पर प्रधानाचार्य सहित तीन अध्यापकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घायल छात्र को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed