फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   खाते से उड़ाए एक लाख बीस हजार रपए

खाते से उड़ाए एक लाख बीस हजार रपए

Fri, 11 Jan 2019 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
खाते से उड़ाए एक लाख बीस हजार रपए
औड़िहार(गाजीपुर)। स्थानीय बाजार स्थित एक एटीएम उपभोक्ता का कोड पूछकर छह बार में उसके खाते से एक लाख बीस हजार रुपये निकाल लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इसकी जानकारी पर पीड़ित अरविंद चौरसिया सैदपुर कोतवाली पहुंचे, लेकिन बैंक बंद होने का हवाला देते हुए पुलिस ने अपने हाथ खड़े कर लिए। शुक्रवार को बैंक खुलने पर जांच के बाद सैदपुर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

असम के डिब्रूगढ़ का रहने वाला अरविंद चौरसिया यहां रिश्तेदारी में आया था। गुरुवार को दिन में उसके मोबाइल पर किसी ने चकमा देकर उससे उसके एटीएम का कोड पूछ लिया। कोड की जानकरी लेने के बाद साइबर क्रिमिनल ने आसानी से उसके खाते से एक लाख 20 हजार रुपये उड़ा दिए। अरविंद चौरसिया ने बताया कि कुछ समय का अंतराल देकर कुल छह बार में एक लाख 20 हजार रुपये खाते से निकाले जाने का मैसेज मोबाइल पर आया तब उसके कान खड़े हो गए। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात साइबर क्रिमिनल के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed