{"_id":"5bfae293bdec22415e42cb72","slug":"21543168659-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता ने दर्ज कराई दहेज हत्या की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता ने दर्ज कराई दहेज हत्या की रिपोर्ट
Updated Sat, 01 Dec 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
कासिमाबाद(गाजीपुर)। बड़ेसर थाना क्षेत्र के कुथौड़ा गांव एक व्यक्ति की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में उपचार के दौरान वाराणसी में शुक्रवार की रात मौत हो गई। इस मामले में मृतका के पिता ने पति, सास, जेठ और देवर के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मालूम हो कि कासमिाबाद थाना क्षेत्र के के खेताबपुर निवासी दशरथ राम की पुत्री मंशा देवी (20) की शादी मऊ 2018 को बड़ेसर थाना क्षेत्र के कुथौड़ा गांव निवासी रामविलास राम के साथ हुई थी। बीते शुक्रवार की रात संदिग्ध अवस्था में उसकी वाराणसी में उपचार के दौरान मौत हो गई। शनिवार को मृतका का पिता दशरथ राम शव लेकर थाना पहुंचा। इस मामले में पति, सास, जेठ और देवर के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी। तहरीर में उसने आरोप लगाया है कि दहेज के लिए ससुराल के लोग मंशा को बार-बार प्रताड़ित करने के साथ ही मारते-पीटते थे। बीते दिनों भी उसे मारकर घायल कर दिया था। मुझे बेटी के तबियत खराब होने की सूचना मिली तो मैं उसके ससुराल पहुंचा। उसका उपचार मैं वाराणसी में करा रहा था की उसकी मौत हो गई। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद चंद्रपाल शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति रामविलास, जेठ श्रीनिवास, देवर रामअवध और सास अजोरिया देवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मंशा की मौत किन कारणों से हुई है। इसके बाद आगे की कार्रवाई प्रारंभ की जाएगी।