{"_id":"5b42556e4f1c1bb6248b52b0","slug":"21531073902-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो की टक्कर से कर्मचारी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बोलेरो की टक्कर से कर्मचारी की मौत
Updated Sun, 08 Jul 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मरदह। थाना क्षेत्र के बस स्टैंड स्थित डा. भीमराव आंबेडकर प्रतिमा के सामने शनिवार की रात एक सरकारी कर्मचारी को तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। इस घटना में कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए वाराणसी जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मरदह थाना के हैदरगंज निवासी सीताराम राम के पुत्र मंता राम (45) समाज कल्याण विभाग में जिला सोनभद्र में पत्रवाहक के पद पर तैनात थे। शनिवार को ड्यूटी करने के बाद वह सोनभद्र से मरदह के लिए बस से रवाना हुए। रात करीब आठ बजे मरदह बस स्टैंड पर कुछ खरीददारी करने के लिए उतर गए और डा. आंबेडकर की प्रतिमा के सामने से सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान गाजीपुर की तरफ से मऊ की तरफ जा रही तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने तत्काल घायल को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेजवाया। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जानकारी मिलने पर परिवार के लोग भी जिला अस्पताल पहुंच गए। चिकित्सकों ने घायल को ट्रामा सेंटर वाराणसी ले जाने की सलाह दी। परिवार के लोग वाराणसी लेकर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में मंता राम की मौत हो गई। मौत की सूचना आते ही घर में कोहराम मच गया। पत्नी पानमती देवी, पुत्र अनिल कुमार, पवन कुमार, बहू नीतू देवी एवं पुत्री अनुराधा दहाड़े मार कर चीखने-चिल्लाने लगी। जानकारी होने पर पास-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंच गए और बिलख रहे लोगों को सांत्वना देने में जुट गए। परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात बोलेरो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश जारी कर दी गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
घायल का पर्स-मोबाइल उड़ाया
गाजीपुर। समाज से मानवता खत्म होती जा रही है। कुछ इसी तरह का कार्य किसी ने मंता राम के साथ किया। बोलेरो की टक्कर से गंभीर रूप से घायल होकर मंता राम सड़क पर गिर गया था और मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। इसी दौरान किसी ने जेब से मोबाइल फोन और पर्स उड़ा दिया। पर्स में आईडी प्रूफ सहित पैसा भी था। घायल का पर्स गायब होने से उसकी पहचान नहीं हो पा रही थी। किसी ने घायल का फोटो खींच कर वाट्सएप पर डाल दिया था। हैदरगंज गांव निवासी सूरज कुमार ने फोटो देखा तो पहचान गया और तत्काल इसकी सूचना घायल मंता राम के परिवार वालों को दी। जानकारी होते ही तुरंत परिवार के लोग जिला अस्पताल पहुंचे और घायल को उपचार के लिए लेकर वाराणसी रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घायल का मोबाइल और पर्स गायब होने की लोगों में चर्चा होती रही।
विज्ञापन
0000
इनसेट
ट्रकों की टक्कर में चालक की मौत
गाजीपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के अंधऊ हवाई पट्टी के पास रविवार की भोर में दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में जहां एक ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरी ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।
बालू लदा एक ट्रक रविवार को भोर में मऊ की तरफ जा रहा था। इसी दौरान अंधऊ हवाई पट्टी के सामने मऊ की तरफ से आ रहे खाली ट्रक से आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बालू लदे ट्रक के चालक भांवरकोल थाना क्षेत्र के शेरपुर कला निवासी देवेश यादव (32) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे ट्रक का चालक हैदराबाद निवासी यमुना (38) गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने तत्काल दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी होते ही कोतवाली प्रभारी राजीव सिंह पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया और घायल चालक को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने घायल को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक चालक के भाई ने घायल ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी है। रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।