{"_id":"5c702d7dbdec224d044549da","slug":"201550855549-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक-ट्रक की टक्कर में एक छात्र की मौत, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक-ट्रक की टक्कर में एक छात्र की मौत, दो घायल
विज्ञापन
कठवामोड़(गाजीपुर)। नोनहरा थाना क्षेत्र के बौरी पुल के पास शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे बाइक-ट्रक की टक्कर में एक छात्र की मौत हो गई, जबकि दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। छात्र अपने साथियों के साथ हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रहा था। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, घटना के विरोध में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और मुआवजा की मांग को लेकर ग्रामीणों ने कासिमाबाद-गाजीपुर मार्ग पर बौरी चट्टी पर जाम लगा दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर समझा-बुझाकर ग्रामीणों को शांत किया। करीब तीन घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। जाम की वजह से राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
मालूम हो कि राजपुर गांव निवासी केदार राम का पुत्र बबलू कुमार (17), रामकेर राम का पुत्र दीपक (18) और अजीत (17) बाइक से पृथ्वीपुर हाईस्कूल की परीक्षा देने के लिए जा रहे थे। बाइक दीपक चला रहा था। इसी दौरान सुबह करीब साढ़े सात बजे बौरी पुल के पास बाइक कासिमाबाद की तरफ से आ रहे ट्रक से टकरा गई। इस दुर्घटना में पीछे बैठे बबलू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दीपक और अजीत गंभीर रूप से घायल हो गए। आक्रोशित लोगों ने ट्रक का शीशा तोड़ दिया। सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोग कुछ ही देर में वहां पहुंच गए। जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया। मुआवजा की मांग को लेकर ग्रामीणों ने कासिमाबाद-गाजीपुर मार्ग पर बौरी चट्टी पर करीब आठ बजे जाम लगा दिया। जाम होते ही मार्ग पर आवागमन ठप हो गया। पुलिस ने उच्चाधिकारियों से वार्ता कर मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। इस पर तीन घंटा बाद दिन में 11 बजे जाम समाप्त हुआ। पुलिस शव के साथ ही ट्रक को कब्जे में लेकर थाना ले आई। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लिया गया है। मृतक के भाई की तहरीर पर चालक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।