{"_id":"5bdc8e87bdec2269774f0b76","slug":"201541181063-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार्डवेयर व्यवसायी से ढ़ाई हजार की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हार्डवेयर व्यवसायी से ढ़ाई हजार की लूट
Updated Fri, 02 Nov 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
दुल्लहपुर(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के बिथरिया मोड़ पर शुक्रवार की सुबह बाइक सवार तीन बदमाश सरे राह हार्डवेयर व्यवसायी को तमंचा से आतंकित कर ढ ाई हजार रुपया छीनकर भाग निकले। इस मामले में पीड़ित ने थाना में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है।
बद्वूपुर गांव निवासी शिवानंद सिंह रोज की तरह सुबह स्कूटी से अपनी दुकान दुल्लहपुर जा रहे थे। करीब 11 बजे दुल्लहपुर-बिरनो मार्ग स्थित बिथरिया मोड़ पर बाइक सवार तीन युवकों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। बाइक पर बैठे एक युवक ने उनसे भुड़कुड़ा जाने का रास्ता पूछा। वह बताते कि उसी बीच दूसरे युवक ने उनकी कनपटी पर तमंचा सटा दिया। इसके बाद उनके पास से ढाई हजार रुपये छीन लिया। बदमाश तमंचा लहराते हुए बिरनो की ओर भाग निकले। इसकी सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष बिंद कुमार पुलिस कर्मियों के साथ वहां पहुच गए। मालूम हो कि शिवानंद सिंह शंकर सिंह दुल्लहपुर ग्राम पंचायत के करीब दो दशक तक प्रधान भी रह चुके हैं। इस संबंध में सीओ भुड़कुड़ा आलोक प्रसाद ने कहा कि लूट की यह घटना उनके भी संज्ञान में आई है। मामले की छानबीन की जा रही है।