फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   अराजकतत्वों ने तोड़ी अंबेडकर प्रतिमा, आक्रोश

अराजकतत्वों ने तोड़ी अंबेडकर प्रतिमा, आक्रोश

Fri, 11 May 2018 12:12 AM IST
Updated Fri, 11 May 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
अराजकतत्वों ने तोड़ी अंबेडकर प्रतिमा, आक्रोश
दुल्लहपुर (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के खड़ौरा गांव में अराजक तत्वों ने गुरुवार की सुबह डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को खंडित कर दिया। इसकी जानकारी ग्रामीणों को पूर्वांह्न दस बजे हुई। सूचना मिलते ही क्षेत्र के लोग प्रतिमा स्थल पर जुटे और प्रशासन के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष राजू कुमार ने कारीगर की मदद से खंडित प्रतिमा की मरम्मत करा कर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन

इलाके के खड़ौरा गांव के बाहर कई वर्ष पहले डा.भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित की गई। बुधवार की रात अराजक तत्वों ने उक्त प्रतिमा की अंगुली तोड़ दी। इसकी जानकारी गुरुवार को पूर्वांह्न करीब दस बजे लोगों को हुई। प्रतिमा खंडित होने की बात क्षेत्र में फैल गई और लोग मौके पर जुट कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। कुछ देर तक हो-हल्ला जारी रहा। घटना की सूचना पाकर थाना प्रभारी दुल्लहपुर मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझा कर मामले को शांत कराना चाहा। इतना ही नहीं कारीगर बुलाकर खंडित प्रतिमा का मरम्मत कराया। विरोध प्रदर्शन करने वालों में गांववासी लैरू राम, सुनील कुमार, ज्ञानचंद्र राम, रमेश राम, बालसर राम, बसंत राम, देवनाथ राम, हरि प्रसाद सहित अन्य लोग मौजूद थे। उधर बवाल शांत होने के बाद लैरू राम की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी अलोक कुमार ने कहा कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। बहुत जल्द आंबेडकर प्रतिमा तोड़ने वाले अराजकतत्वों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed