{"_id":"5a3a96124f1c1b193e8b9e32","slug":"201513788946-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोली मारकर सपा कार्यकर्ता की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोली मारकर सपा कार्यकर्ता की हत्या
Updated Wed, 20 Dec 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासिमाबाद (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के भटवलिया गांव में मंगलवार की रात ट्यूबवेल पर सो रहे वृद्ध सपा कार्यकर्ता की मंगलवार की रात अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी परिजनों को सुबह हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी। मृतक के बड़े पुत्र की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। एसपी सोमेन वर्मा ने भी घटना स्थल का मौका मुआयना कर फोरेसिंक टीम से जांच कराने का निर्देश दिया। भटवलिया निवासी सपा कार्यकर्ता और किसान रामकरन यादव (65) रोज की तरह मंगलवार की रात आठ बजे घर से खाना खाकर गांव से 500 मीटर दूर स्थित अपने ट्यूबवेल पर सोने चले गए। बुधवार की सुबह सात बजे तक वह घर नहीं लौटे तो परिवार के लोगों को उनकी चिंता सताने लगी। कुछ देर बाद परिवार के लोग उन्हें खोजते हुए ट्यूबवेल पर पहुंचे तो देखा कि रामकरन बाहर नाली के पास खून से लथपथ मृत पड़े थे। घटना की जानकारी होते ही वहां भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। क्षेत्राधिकारी डा. कृष्णकांत सरोज और कासिमाबाद तथा बरेसर थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचकर छानबीन की। एक गोली उनकी बांह और दूसरी सीने के बगल में लगी थी। परिजनों के मुताबिक उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। मृतक के बड़े बेटे दिनेश यादव की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। एसपी सोमेन वर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला रंजिश का लग रहा है। पुलिस तीन बिंदुओं पर जांच कर रही है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। मामले की छानबीन की जा रही है, जल्द ही इसका खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन