फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   हत्या के आरोपी पर चलाई गोली, बाल-बाल बचा

हत्या के आरोपी पर चलाई गोली, बाल-बाल बचा

Sun, 30 Sep 2018 11:28 PM IST
Updated Sun, 30 Sep 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
हत्या के आरोपी पर चलाई गोली, बाल-बाल बचा
हत्या के आरोपी पर चलाई गोली, बाल-बाल बचा
विज्ञापन

बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने झोंका फायर
दो गोली युवक पर चलाई और दो हवा में
देवरिया हत्याकांड से कुछ माह पहले जमानत पर छूटा है दीपक
पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
सुहवल। थाना क्षेत्र के गौरा मोड़ के पास स्थित एक पेट्रोल पंप के पास रविवार की शाम बाइक सवार नकाबपोश दो बदमाशों ने हत्या के मामले में जमानत पर जेल से रिहा हुए एक युवक पर दो गोली चलाई, लेकिन वह बाल-बाल बच गया। इसके बाद बदमाश फायर करते हुए मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी मामले की छानबीन में जुट गए। इस मामले में पीड़ित की तरफ से दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी गई है।

सुहवल थाना क्षेत्र के अड़रिया गांव निवासी जनार्दन यादव का पुत्र दीपक यादव (20) देवरिया हत्याकांड का आरोप है। कुछ माह पहले वह जमानत पर जेल से रिहा होकर बाहर आया था। रविवार की शाम को करीब पांच बजे गौरा मोड़ पर स्थित पेट्रोल पंप पर बाइक में तेल भराने के लिए गया था। तेल भराने के बाद जैसे ही वह पंप से बाइक घुमाया, वहां पहले एक बाइक पर मौजूद दो बदमाशों ने एक ने दीपक को लक्ष्य कर दो चलाई। यह संयोग ही रहा कि गोली युवक को न लगते हुए पेट्रोल पंप की दीवार से टकरा गई। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके की तरफ दौड़ पड़े। लोगों को आता देख बदमाश हवा में दो गोली दागते हुए रेवतीपुर की तरफ फरार हो गए। पीड़ित ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही वायरलेस गरजने लगे। बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस ने जगह-जगह वाहन चेकिंग शुरू कर दिया, लेकिन सफलता नहीं मिली। कुछ ही देर में मौके पर जमानिया क्षेत्राधिकारी रामबहादुर सिंह, सुहवल प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार पांडेय, रेवतीपुर थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। पीड़ित सहित आसपास के लोगों से घटना की जानकारी लेते हुए मामले की छानबीन की। इस मामले में पीड़ित ने दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चंद्रप्रकाश शुक्ला ने बताया कि गोली चलने की बात सही है। जिस व्यक्ति को लक्ष्य कर बदमाशों ने गोली चलाई है, वह देवरिया हत्याकांड का आरोपी दीपक यादव है, जो सुहवल का रहने वाला है। वह एक शातिर अपराधी है। देवरिया हत्याकांड के मामले में जमानत पर कुछ माह पहले ही जेल से रिहा हुआ है। पीड़ित ने दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। मालूम हो कि कुछ माह पहले कुछ ही समय के अंतराल में जमानिया कोतवाली क्षेत्र के देवरिया गांव निवासी एक भाई को उसके घर के पास एवं दूसरे भाई को सदर कोतवाली क्षेत्र के अक्कलपुरा मुहल्ला में बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी गई। सदर कोतवाली क्षेत्र में गोली से घायल भाई की तत्काल मौत हो गई थी, जबकि दूसरे भाई का कुछ दिन बाद वाराणसी में उपचार के दौरान मोत हो गई थी। आज जिस युवक को लक्ष्य कर बदमाशों ने गोली चलाया, वह इस मामले में कुछ माह पहले जेल से रिहा हुआ है।
विज्ञापन

(फोटो भी)
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed