{"_id":"6ab035526c71faa6be0043ae","slug":"20-lakh-fraud-under-the-pretext-of-investment-in-a-stock-market-company-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-185207-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: शेयर बाजार कंपनी में निवेश के नाम पर 20 लाख रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: शेयर बाजार कंपनी में निवेश के नाम पर 20 लाख रुपये की ठगी
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार में मोहल्ला मामूड़ी निवासी कफील अहमद ने शेयर बाजार कंपनी में निवेश के नाम पर 20 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाते हुए आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कफील अहमद ने पुलिस को बताया कि आनंद बिहार कॉलोनी अजीजगंज निवासी अर्चित सक्सेना, रचित, ब्रजेश, मोहल्ला चौक आला खां निवासी पार्टनर ग्याज खान, मोहल्ला चमकनी निवासी पार्टनर सौरभ शर्मा, मोहल्ला बाबूजई निवासी कुमार गौरव, मोहल्ला तारीन टिकली निवासी संजू, बड़ी बिसरात निवासी कुनाल ने 26 जून 2024 को संपर्क किया।
उनकी कंपनी में धन निवेश करने व उसके लाभ का लालच देकर बताया कि शेयर मार्केट बाजार कंपनी का मोहल्ला बाडूजई पेशावरी में ऑफिस है। हेड ऑफिस मुंबई व शाखा लखनऊ में है। व्यापार में निवेश करने पर भारी मुनाफा मिलेगा। मूल धनराशि की गारंटी के एवज में एग्रीमेंट व चेक देंगे।
विज्ञापन
कफील ने उसी दिन एक लाख रुपये ट्रांसफर किए। इसके बाद आरटीजीएस, ऑनलाइन व नकद भुगतान से करीब 20 लाख रुपये आरोपियों को दिए। उसके काफी समय के बाद भी मूल धनराशि व आर्थिक लाभ प्राप्त नहीं हुआ। ऑफिस जाने पर मारपीट कर भगा दिया। उनके साथ फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल करके आरोपियों ने धोखाधड़ी की है।
आरोप है कि इन लोगों ने राज्य के कई जनपदों में फर्जी कंपनी का ऑफिस खोलकर लोगों के साथ ठगी की है। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। विवेचना कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।