फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   DRUG PEDDLERS ARRESTED

Kathua News: लखनपुर और कठुआ में 14 ग्राम हेरोइन के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
DRUG PEDDLERS ARRESTED
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। जिला पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में तीन नशा तस्करों को दबोचकर उनके कब्जे से कुल 14 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) जैसी नशीली सामग्री बरामद की है।
पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार पहली कार्रवाई थाना लखनपुर क्षेत्र में हुई। पुलिस टीम राष्ट्रीय राजमार्ग मरोली के पास नियमित गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस ने मोटरसाइकिल नंबर जेके-08ई-7520) पर सवार दो संदिग्ध युवकों को रोका। सघन तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से लगभग 11 ग्राम हेरोइन जैसी नशीली सामग्री बरामद हुई। आरोपियों की पहचान मुराद अली पुत्र रामू दीन, निवासी बरनोटी, कठुआ और बरकत अली पुत्र जुम्मा बट्ट, निवासी चलोग बनी, कठुआ के रूप में हुई है। पुलिस ने मादक पदार्थ और मोटरसाइकिल को जब्त कर दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में थाना लखनपुर में एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

दूसरी कार्रवाई में थाना कठुआ की टीम ने शहर क्षेत्र में गश्त के दौरान एक संदिग्ध को पकड़ा। आरोपी की पहचान रोहित शर्मा पुत्र सुमन कुमार, निवासी वार्ड नंबर 4, कृष्णा कॉलोनी, कठुआ के रूप में की गई। तलाशी लेने पर उसके पास से करीब तीन ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर थाना कठुआ में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed