फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   हत्या व आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में उलझी पुलिस

हत्या व आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में उलझी पुलिस

Fri, 20 Apr 2018 10:51 PM IST
Updated Fri, 20 Apr 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
हत्या व आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में उलझी पुलिस

विज्ञापन
दुबिहा(गाजीपुर)। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र गोशलपुर गांव के बाहर बंधे को जाने वाली सड़क पर एक सप्ताह पूर्व मिले गोली लगे एक युवक के शव की गुत्थी अभी तक पुलिस सुलझा नहीं पाई है। घटना स्थल से मिले तमंचे और डायरी के आधार पर हत्या और आत्महत्या की गुत्थी में उलझ चुकी है। इस मामले को सुलाझने के लिए पुलिस ने तमंचे से लेकर डायरी में लिखे शब्दों का मिलान करने के लिए फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट का सहारा ले रही है।

गोशलपुर गांव के बाहर 13 अप्रैल को एक युवक की लाश बंधे को जाने वाली सड़क के बीचोबीच मिली थी। युवक की मौत सिर में गोली लगने से हुई थी। शव मिलने के दो दिन बाद इलाहाबाद के अन्नू भारती के रूप में पहचान मृतक के पिता ने की थी। शव की शिनाख्त होने के बाद पुलिस अब हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने पर लगी हुई। पुलिस सूत्रों की मानी जाए तो तमंचे और घटना स्थल पर मिले सुसाइड नोट एवं डायरी पर लिखे शब्दों का मिलान करने के लिए फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट का सहारा ले रही है, जबकि पुलिस का कहना है कि एक सप्ताह के अंदर यह गुत्थी सुलझा ली जाएगी। लगातार इस गुत्थी को सुलझाने का प्रयास जारी है। सूत्रों की मानी जाए तो पुलिस इसे आत्महत्या ही मान रही है। इस संबंध में थानाध्यक्ष सुधाकर राय ने बताया एक सप्ताह के अंदर इस गुत्थी को सुलझा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed