फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   मकान से नकदी सहित लाखों के जेवरात चोरी

मकान से नकदी सहित लाखों के जेवरात चोरी

Fri, 10 May 2019 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
मकान से नकदी सहित लाखों के जेवरात चोरी
मरदह। थाना क्षेत्र के कोड़री (वैदवली माफी) गांव में गुरुवार की रात चोरों ने एक मकान को खंगाला। इस दौरान चोर अस्सी हजार नकदी, चार लाख के जेवरात तथा तीस हजार का कीमती सामान उठा ले गए। पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई हैं। हालांकि अभी तक चोरों का पता नहीं चल सका है। इलाके के कोड़री (वैदवली माफी) गांव के वंशराज यादव उर्फ बासू के परिवार के लोग रोज की तरह गुरुवार की रात भी खाना खाने के बाद सो गए। जबकि वंशराज बगल के गांव में बिरहा सुनने के लिए गए थे। उनकी पत्नी बंसती देवी पुरब दिशा वाले दरवाजे के बाहर सो रही थी, जबकि उनकी बेटी होशिला यादव मकान के अंदर कमरा में सो रही। रात में किसी समय चोर मकान के उत्तरी दिशा में स्थित दरवाजा को तोड़कर घर में घुस गए। इसके बाद अंदर के कमरे का दरवाजा तोड़ अंदर रखा दो बड़ा बक्सा, एक गोदरेज आलमारी, एक छोटा बक्सा, तीन अटैची का ताला तोड़कर उसमें रखा अस्सी हजार नगद, दस जोड़ी चांदी के पायल, सोने की तीन जंजीर, चार पीस अंगूठी, पांच पीस कनफूल, तीन पीस मंगल सूत्र, पचास पीस साड़ी, फूल का बर्तन 15 पीस, दो बाल्टी सेट एवं एक ड्रम सेट बर्तन का सारा समान लेकर चले गए। जिस कमरा में वंशराज की बेटी होशिया सो रही थी, उस कमरा का दरवाजा चोरों ने बाहर से बंद कर दिया था। रात में दो बजे होशिया जब किसी कार्यवश कमरा से बाहर निकलना चाही तो देखा कि दरवाजा बाहर से बंद था। इस पर वह शोर मचाने लगे। पड़ोसी के मोबाइल पर फोन कर दरवाजा बंद होने की बात बताई। जानकारी होते ही परिवार के सदस्यों के साथ पास-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंच गए। लोग कमरा में गए तो देखा कि सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। मकान से पांच सौ मीटर दूर सिवान में एक बड़ा बक्सा एवं अटैची टूटा हुआ मिला। पीड़ित वंशराज ने बताया कि चोर 80 हजार नकदी, करीब चार लाख के जेवरात सहित लगभग तीस हजार का सामान उठा ले गए। बताया कि बेटी की शादी के लिए सामानों की खरीददारी कर रखा था। वंशराज यादव के दो पुत्र हरिकेश यादव बनारस में मिठाई के दुकान पर काम करता है तो वहीं दूसरा बेटा कमलेश यादव जो इस समय वर्तमान में यूपी पुलिस में कार्यरत है और गोरखपुर जिले में तैनात हैं। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद महमूद अली ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटनास्थल से पांच सौ मीटर की दूरी पर खेत में चोरों की तीन साइकिल, तीन जोड़ी चप्पल एवं एक जोड़ी जूता मिला है। मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed