{"_id":"59c93fc14f1c1b9d538b462c","slug":"191506361281-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों के पाइप चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लाखों के पाइप चोरी
Updated Mon, 25 Sep 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुहवल। थाना क्षेत्र के पटकनिया गांव स्थित एक सरकारी नलकूप की मरम्मत के लिए रखा गया लोहे का पाइप रविवार की रात चोर चुरा ले गए। चोरी गए सामान की कीमत बाजार में एक लाख 60 हजार रुपये बताई गई है।
पटकनिया गांव स्थित तीन जेडजी राजकीय नलकूप काफी दिनों से खराब है। सिंचाई की समस्या से आजिज किसानों की तरफ से इसकी शिकायत संबंधित अधिकारियों से की। नलकूप की मरम्मत के लिए विभाग की ओर से लाखों रुपये के सामान उपलब्ध कराए गए। सोमवार को जब विभागीय कर्मचारी मरम्मत के सिलसिले में वहां पहुंचे तो देखा कि पाइप आदि सामान गायब था। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को तत्काल अवगत कराया। चोरी की जानकारी होते ही गांव के लोग भी वहां पहुंच गए। अभी तक इस मामले में थाना में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हैै। राजकीय नलूप विभाग के अवर अभियंता विजय कुमार से संपर्क करने पर उनका मोबाइल बंद था। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक जयचंद भारती ने बताया कि चोरी की घटना की कोई जानकारी नहीं है। न ही अभी तक कोई तहरीर मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।