फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   बारजा गिरने से युवक की मौत

बारजा गिरने से युवक की मौत

Tue, 20 Nov 2018 10:43 PM IST
Updated Tue, 20 Nov 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
बारजा गिरने से युवक की मौत
जमानिया। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के खिजिरपुर गांव में मंगलवार की सुबह नव निर्मित मकान का बारजा गिरने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में जहां शोक की लहर दौड़ गई, वहीं परिवार में रुदन-क्रंदन शुरू हो गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों की मानें तो कृष्णानंद यादव उर्फ मोनू (18) पुत्र चंद्रमा सिंह यादव अपने घर के आगे बन रहे नव निर्मित बारजे को खोल रहा था। इसी बीच एकाएक बारजा भरभरा कर गिर गया। जिसमें कृष्णानंद यादव दब गया। बरजा गिरने की आवाज सुनकर लोग वहां पहुंच गए और बारजे के मलवे को हटाकर युवक को बाहर निकाला। इसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से आनन फानन में घायल को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव गांव लाते समय जाम में फंस गए और वापस गाजीपुर से सैदपुर होते हुए धानापुर से जमानियां के खिजिरपुर गांव पहुंचे। शव के गांव में पहुंचते ही परिवार के सदस्य रोने-धोने लगे। मृतक के दो भाई और दो बहनें हैं जिसमें से एक भाई और एक बहन की शादी हो चुकी है। एक बहन की शादी फरवरी माह में होने वाली थी। शादी को लेकर मकान बनाया जा रहा था। मृतक हिन्दू डिग्री कॉलेज में स्नातक प्रथम वर्ष का छात्र था। घटना की सूचना पर तहसीलदार आलोक कुमार सहित तहसील के कर्मचारियों ने मौका मुआयना किया और मृतक के परिजनों को ढांढस बंधवाया। परिजनों ने बताया कि शव का दाह संस्कार बुधवार को नगर के बलुआ घाट पर किया जाएगा। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य बसंत यादव, गनेश यादव, संजय यादव, बबलू, परमहंस, राजेश, रामाशीष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed