{"_id":"5b9e99de867a55013270f084","slug":"181537120734-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपी को गिरफ्तार कर ले गई दिल्ली पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्यारोपी को गिरफ्तार कर ले गई दिल्ली पुलिस
Updated Sun, 16 Sep 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद(गाजीपुर)। दिल्ली पुलिस नगर के कोटिया मुहल्ला निवासी अपनी सास खुदैजा बेगम के हत्या के आरोपी बरेसर थाना क्षेत्र के खारा गांव निवासी अफरोज को रविवार को गिरफ्तार कर अपने साथ दिल्ली ले गई।
नगर के कोटिया मुहल्ला निवासी सफाई कार्मिक शमीम शाह की छोटी बेटी सीमा की शादी तीन जुलाई 2017 को बरेसर थाना क्षेत्र के खारा गांव निवासी फैयाज अहमद के पुत्र अफरोज के साथ हुई थी। पति-पत्नी दिल्ली के रामपुरा लुहारवाली गली में रहते थे। अफरोज दहेज के लिए प्राय: अपनी पत्नी सीमा को प्रताड़ित करने के साथ ही मारता-पीटता था। इसकी जानकारी होने पर सीमा की मां दोनों में सुलह-समझौता कराने के लिए ईद से दस दिन पहले दिल्ली गई थी। दामाद को समझाने का प्रयास किया था। इस दौरान अफरोज आग बबूला हो गया था और अपनी पत्नी और सास खुदैजा बेगम पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार कर फरार हो गया था। अस्पताल में उपचार के दौरान खुदैजा बेगम मौत हो गई थी। पत्नी सीमा की तहरीर पर नार्थ वेस्ट दिल्ली के थाना केशवपुरम की पुलिस धारा 307 एवं 302 के तहत पति अफरोज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त की तलाश में जुट गई थी। इसी क्रम में पिछले दिनों दिल्ली पुलिस ने बरेसर थाना के खारा गांव में आरोपी अफरोज की रिश्तेदारियों में छापेमारी की थी, लेकिन वह नहीं मिला था। कई दिनों तक मुहम्मदाबाद में डेरा डालने पर भी सफलता न मिलने पर पुलिस वापस चली गई थी। सटीक सूचना पर दिल्ली पुलिस स्पेशल फोर्स के एसआई आनंद सिंह, हेड कांस्टेबल विकास एवं कांस्टेबल राहुल ने आकर रविवार को अभियुक्त को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया। ट्रांजिट रिमांड पर मजिस्ट्रेट से अनुमति लेकर उसे अपने साथ लेकर दिल्ली चली गई।