फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   पेड़ से टकराकर बाइक सवार की मौत

पेड़ से टकराकर बाइक सवार की मौत

Sun, 28 Jan 2018 11:12 PM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
पेड़ से टकराकर बाइक सवार की मौत
दिलदारनगर (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के फरीदपुर गांव के पास रविवार को भदौरा-दिलदारनगर मार्ग के किनारे पेड़ से टकराकर बाइक सवार की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

उसिया गांव की नई बस्ती निवासी मंगनू राम (32) बाइक से किसी काम से भदौरा गया था। वह बाइक से घर वापस लौट रहा था। जैसे ही वह फरीदपुर गांव के पास स्थित बागीचे के पास पहुंचा। उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद राहगीरों और ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed