{"_id":"59d27eec4f1c1b6f548b5640","slug":"181506967276-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से मोबाइल पर बात कर रहे युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन की चपेट में आने से मोबाइल पर बात कर रहे युवक की मौत
Updated Mon, 02 Oct 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
भदौरा। गहमर थाना क्षेत्र के भदौरा रेलवे क्रासिंग से कुछ दूरी पर स्थित पोल संख्या 688/30 के पास मोबाइल से बात कर रहे एक युवक की ट्रेन के जद में आने से सोमवार को मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
भदौरा निवासी नवीन राजभर (27) अपने पिता हीरा राजभर के साथ बाइक से सतरामगंज स्थित सब्जी की दूकान के लिए निकाला। नहर पुलिया के पास पहुंचकर उसने पिता को बाइक दे दिया और काम निपटा कर आने की बात कही। इसके बाद पिता हीरा राजभर बाइक लेकर दूकान पर चले आए। इसके बाद युवक रेलवे ट्रैक के पास टहलते हुए अपनी मोबाइल से किसी से बात करने लगा। इसी दौरान एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर मौत हो गई। इस संबंध में सीओ आरबी सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।