{"_id":"5c017195bdec2241885d4d05","slug":"171543598485-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी युगल गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी युगल गिरफ्तार
Updated Fri, 30 Nov 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
शादियाबाद। थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को ग्रामीणों ने प्रेमी युगल को पकडे जाने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों को थाने ले आई। बहरियाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाली युवती दूसरे गांव के एक युवक से प्रेम करती थी। दोनों के बीच काफी दिनों से प्रेम -प्रसंग चल रहा था। शुक्रवार को युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके गांव पहुंच गया। गांव वालों ने दोनों को एक एकांत जगह से पकड़ लिया और इसकी सूचना 100 नंबर पर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को पकड़कर थाने ले गई। दोनों शादी करने की बात पर अड़े हैं। देर शाम तक थाने में दोनों परिवार के लोगों के बीच आपसी समझौता चल रहा था।
...
विज्ञापन
...