{"_id":"59eb92e34f1c1b72548b8508","slug":"171508610787-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की चपेट में आने से महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक की चपेट में आने से महिला की मौत
Updated Sun, 22 Oct 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिलदारनगर। थाना क्षेत्र के उसिया गांव के पास गुरुवार की देर एक बाइक की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। जबकि बाइक चालक सहित दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया।
इलाके में गांव निवासी प्रदीप कुमार प्रजापति (26) दीपावली के दिन गांव के बाहर स्थित काली मंदिर में दीपक जलाने अपनी बाइक से गया था। दीपक जलाकर वह घर लौट रहा था। इस बीच रास्ते में बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे सड़क के किनारे बैठी दो महिलाएं चपेट मे आ गईं। घटना में रामविलास राजभर की पत्नी मुनरी देवी (35) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रामवती देवी (54) गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने इसकी पुलिस को दी। मौके पर पहुुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। साथ ही गंभीर रुप से घायल बाइक चालक प्रदीप और महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। जहां बाइक चालक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया। क्षेत्राधिकारी जमानिया आरबी सिंह ने बताया कि मृतक महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के परिजनों की तहरीर पर बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।