फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   हाईटेंशन तार की जद में आकर छात्र झुलसा

हाईटेंशन तार की जद में आकर छात्र झुलसा

Sun, 27 Jan 2019 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jan 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
हाईटेंशन तार की जद में आकर छात्र झुलसा
कासिमाबाद। स्थानीय कस्बा में स्थित एक स्कूल में शनिवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित था। इसमें टेंट लगाने के लिए पिकअप से पाइप उतारते समय स्कूल का कक्षा दस का एक छात्र पाइप हाईटेंशन तार में सटने से करेंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गया। उसका उपचार वाराणसी में चल रहा है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी राजेश कुमार का पुत्र अमन कुमार (16) कस्बा स्थित एक स्कूल में कक्षा 10 में पढ़ता है। गणतंत्र दिवस पर स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वह भी आया था। सुबह करीब आठ बजे टेंट हाउस से पिकअप से टेंट का पाइप आया तो वह उसे उतारने लगा। इसी दौरान ऊपर से गुजरे हाईटेंशन तार से लोहे का पाइप सट गया, जिससे करेंट की जद में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। इस दुर्घटना से वहां अफरा-तफरी मच गई। स्कूल में आयोजित कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया। आनन-फानन में लोग अमन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाए। जानकारी होते ही परिवार के लोग भी वहां पहुंच गए। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। यहां भी खराब हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि वाराणसी में स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में अमन का उपचार चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि इस मामले में पीड़ित के परिवार वालों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। मिली तो मामले की छानबीन शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed