{"_id":"5b576d674f1c1b572f8b651a","slug":"161532456295-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने स्टेशन अधीक्षक को पीटा 20-47-56","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दबंगों ने स्टेशन अधीक्षक को पीटा 20-47-56
Updated Tue, 24 Jul 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। कॉलेज के छात्रों से टिकट लेने में हुए विवाद के दौरान सैदपुर रेलवे स्टेशन मास्टर को कुछ दबंग छात्रों ने पीट दिया। इस दौरान स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मची रही। घटना की सूचना पर पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ के अधिकारी तथा पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। घायल स्टेशन मास्टर को सीएचसी में प्राथमिक इलाज करा कर जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। इस मामले में स्टेशन मास्टर संजय कुमार ने दो नामजद सहित 20 लोगों के खिलाफ देर शाम जीआरपी गाजीपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
सैदपुर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को टिकट आरक्षण का काम करने वाले कर्मचारी और एक महाविद्यालय के छात्र और छात्रा से पैसे के लेन-देन को लेकर कहासुनी होने लगी। इसी बीच स्टेशन मास्टर संजय कुमार वहां पहुंचे तथा सभी छात्रों को स्टेेशन परिसर से बाहर जाने को कहा। यह बात छात्रों को नागवार गुजरी और छात्र उनसे उलझ गए। कुछ दबंग छात्रों ने ने स्टेशन मास्टर की जमकर पिटाई कर दी और मौके से फरार हो गए। इस दौरान बीच बचाव करने वाले स्टेशन के प्वांइट मैन जितेंद्र कुमार को भी चोर्टें आइं। घटना के चलते गाजीपुर से वाराणसी जाने वाली पैसेंजर ट्रेन सिग्नल न मिलने से तरांव और सैदपुर स्टेशन पर लगभग 25 मिनट रुकी रही। बाद में किसी तरह राजकीय रेलवे पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल तथा जिला पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ। उधर हमलावर छात्र घटना के बाद मौके से फरार हो गए। इस मामले में पुलिस अधीक्षक जीआरपी गोरखपुर पुष्पांजलि देवी ने बताया कि स्टेशन मास्टर की तहरीर पर दो नामजद सहित 20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।