फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   चाय विक्रेता की हत्या का मुख्य आरोपी धराया

चाय विक्रेता की हत्या का मुख्य आरोपी धराया

Fri, 04 May 2018 11:36 PM IST
Updated Fri, 04 May 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
चाय विक्रेता की हत्या का मुख्य आरोपी धराया
बिरनो (गाजीपुर)। पुलिस ने कहोतरी मोड़ के पास से डेढ़ वर्ष से फरार चल रहे 15 हजार के इनामिया तथा चाय विक्रेता की हत्या के मुख्य आरोपी को शुक्रवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। शातिर बदमाश की पुलिस जिले में ही नहीं गैर जिलों में भी तलाश कर रही थी। इस पर जिले में कुल 19 मुकदमे दर्ज हैं और मऊ सहित अन्य जिलों में भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को थाना परिसर में आयोजित पत्रकार वार्ता में थानाध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने बताया कि डेढ़ वर्ष पहले थाने से कुछ दूरी पर स्थित कहोतरी मोड़ के पास एक सराफा की दुकान में चोरी करते समय चाय विक्रे ता मंगला गोड़ ने शातिर बदमाश और 15 हजार के इनामिया मुखलाल को पहचान लिया था। इसके बाद शातिर अपराधी ने अपने साथियों के साथ मिल कर लाठी-डंडे से पीट कर चाय विक्रेता की हत्या कर दी थी। घटना को अंजाम देने के बाद मुख्य आरोपी शातिर बदमाश फरार चल रहा था, जबकि इसके चार साथी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुुके थे। शुक्रवार को भोर में मुखबिर से सूचना मिली कि चाय विक्रेता की हत्या का मुख्य आरोपी और इनामिया मुखलाल क्षेत्र के नियाव पुलिया के पास किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए खड़ा है। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस टीम ने नियाव पुलिया के पास पहुंच कर घेराबंदी कर लिया और भाग रहे बदमाश को धर दबोचा। गिरफ्तार मुखलाल चोरी, लूट और हत्या की कई घटनाओं का मास्टर माइंड है। उसके ऊपर करीमुद्दीनपुर थाने में 14, बिरनो में तीन और मुहम्दाबाद कोतवाली में दो संगीन मामलों में मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा बलिया, आजमगढ़ और मऊ जनपद में भी कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed