फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   पिता की डांट से क्षुब्ध बालक ने घर छोड़ा

पिता की डांट से क्षुब्ध बालक ने घर छोड़ा

Sat, 08 Jun 2019 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
पिता की डांट से क्षुब्ध बालक ने घर छोड़ा
जमानिया। क्षेत्र के घरोहिया करमहरी गांव में एक बालक अपने पिता की डांट से इतना नाराज हुआ कि घर छोड़ कर गायब हो गया। अब पछता रहे पिता उसकी खोजबीन में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के करमहरी ग्रामसभा के घरोहिया गांव निवासी धर्मदेव सिंह कुशवाहा का पुत्र अभय कुमार (10) बाहर खेल रहा था। इस पर उसके पिता ने शुक्रवार को फटकार लगाई और गुस्से में कह दिया कि तुम खेलते रहो, घर में मत आना। यह बात बच्चे को इतनी नागवार लगी कि वह पूरी रात घर ही नहीं आया। लोगों ने बताया कि वह गांव में ही एक पड़ोसी के यहां पूरी रात रहा। शनिवार की सुबह करीब नौ बजे तक गांव में दिखाई भी दिया। इसके बाद वह गायब हो गया। अब परिजन बच्चे की खोजबीन के लिए हर संभव स्थान घूम रहे है। खोजबीन करते समय पिता ने जब बताया तब ग्रामीणों को पता चला कि अभय घर से नाराज होकर कहीं चला गया है। धर्मदेव ने बताया कि अभी पुलिस को घटना की सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed