फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   साइकिल से टकराई स्कूटी, राजमित्री की मौत

साइकिल से टकराई स्कूटी, राजमित्री की मौत

Wed, 05 Jun 2019 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
साइकिल से टकराई स्कूटी, राजमित्री की मौत
दुल्लहपुर। थाना क्षेत्र के ददरा गांव के पास मंगलवार की देर रात साइकिल सवार से टकराने के बाद तेज रफ्तार स्कूटी पलट गई। दुर्घटना में उस पर सवार राजमिस्त्री समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को प्राइवेट अस्पताल में ले आई। राजमिस्त्री की गंभीर हालत को देखते चिकित्सकों ने आजमगढ़ के लिए रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

इलाके के कुद्दनपुर गांव निवासी लालजी राम (40) गांव के ही अशोक राम के साथ स्कूटी से सिखड़ी गांव में किसी शादी समारोह के कार्यक्रम में गए थे। रात में दोनों वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान करीब दस बजे सिखड़ी-दुल्लहपुर मार्ग पर ददरा गांव के पास विपरित दिशा से मछली बेचकर साइकिल सवार से स्कूटी का हैंडिल टकरा गया, जिससे तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गए। इसी दौरान गाजीपुर से वापस लौट रहे जिला पंचायत के प्रतिनिधि अनिल पांडेय की घायलों पर नजर पड़ी। उन्होंने रुककर तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के कुछ देर बाद ही थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी पुलिस कर्मियों के साथ ही मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में घायलों को दुल्लहपुर में स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भेजवाया। सूचना मिलने पर घायलों के परिवार के लोग भी वहां पहुंच गए। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सक ने लालजी राम को आजमगढ़ के लिए रेफर कर दिया। वहां पर एक प्राइवेट अस्पताल में उपचार दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। परिवार के लोग चीख-पुकार करने लगे। पत्नी दासी देवी का आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा था। मृतक लालजी राम राजमिस्त्री का काम कर परिवार का भरण-पोषण करता था। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक के परिजनों की तरफ से तहरीर मिली तो आगे की कार्रवाई प्रारंभ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed