{"_id":"5cf801bfbdec2207626c5bac","slug":"15597572415-ghazipur-news88","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लिया, पूछताछ शुरू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लिया, पूछताछ शुरू
विज्ञापन
औड़िहार। सैदपुर कोतवाली अंतर्गत बीते एक जून को जितेंद्र उर्फ बाबा की हत्या का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयासरत है। संभावित ठिकानों पर दबिश भी दी जा रही है। बुधवार को चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस अफसरों का दावा है कि बहुत जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।
सैदपुर कस्बा निवासी जितेंद्र उर्फ बाबा जायसवाल की सैदपुर रेलवे क्रासिंग के पास मिठाई की दुकान है। रोज की तरह बीते शनिवार की रात भी वह दुकान बंद कर बाइक से अपने कर्मचारी के साथ घर लौट रहा था। इसी बीच करीब साढ़े दस बजे भितरी मोड़ के पास बाइक सवार बदमाशों ने उसे लक्ष्य कर सिर में गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर पर प्राथमिक उपचार कराने के बाद परिजन उसे लेकर बीएचयू जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई थी। मृतक भी अपराधी प्रवृत्ति का था। उसके खिलाफ स्थानीय कोतवाली सहित विभिन्न थाना में हत्या, सहित अन्य आपराधिक मामले दर्ज है। घटना के दूसरे दिन रविवार को मृतक के भाई विजय जायसवाल ने चार लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया। मामले की छानबीन करते हुए पुलिस ने घटनास्थल के आसपास और मार्गों पर दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरा का फुटेज देखते हुए संदिग्धों की पहचान में जुट गई थी। शक के आधार पर संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है, लेकिन घटना के पांचवें दिन बुधवार को भी पुलिस को बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता नहीं मिली। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी रामबहादुर सिंह ने बताया कि चार संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस बदमाशों के काफी करीब पहुंच चुकी है। जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।