फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   डीजे पर डांस के लिए भिड़ गए बराती-घराती

डीजे पर डांस के लिए भिड़ गए बराती-घराती

Tue, 28 May 2019 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
डीजे पर डांस के लिए भिड़ गए बराती-घराती
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के किशुनीपुर गांव में सोमवार की रात बरात में डीजे पर नाचने को लेकर घरातियों और बरातियों के बीच विवाद हो गया। इस बीच गुस्साए ग्रामीणों ने बारातियों को घेरकर लाठी-डंडे और लात-घूसों से जमकर पिटाई की। बरातियों के वाहनों के शीशे तोड़ दिए। मारपीट में करीब दो दर्जन बाराती घायल और चोटिल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। चार घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। तीन को चिकित्सक ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इस मामले में किसी भी तरफ से तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

कैमूर बिहार के जैतपुरा गांव से कोतवाली क्षेत्र के किशुनीपुर गांव निवासी नंदलाल राम के घर सोमवार को बरात आई थी। नाश्ता-पानी करने के बाद जनवासे से लड़की के दरवाजे के लिए बरात निकली। इसी बीच डीजे पर डांस करने के लेकर कुछ घरातियों और बरातियों में कहासुनी होने लगी। मामला शांत होने के बजाए और बढ़ता ही गया। गुस्साए घरातियों ने घेरकर लाठी-डंडे और लात-घूसों से बारातियों की पिटाई शुरू कर दी, जिससे अफरा-तफरी मच गई। घरातियों ने बरातियों के मारुति वैन का शीशा तोड़ डाला। मामले को गंभीरता को लेते हुए किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी डायल 100 पुलिस के साथ ही क्षेत्राधिकारी कूल भूषण ओझा पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। किसी तरह समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। मारपीट में करीब दो दर्जन बाराती चोटिल हो गए। गंभीर रूप से घायल चार बरातियों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी अनिल कुमार रत्नेश ने बताया कि मनीष कुमार (17), सुनील कुमार भारती (32), राजेश कुमार राम (35) की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जबकि शिव कुमार (18) का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर किया गया। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी ने कुलभूषण ओझा ने बताया कि डीजे पर डांस को लेकर बरातियों और घरातियों में मारपीट हुई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत करा दिया। इस मामले में तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed