फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   शातिर अपराधी चढ़ा पुलिस के हत्थे

शातिर अपराधी चढ़ा पुलिस के हत्थे

Tue, 28 May 2019 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
शातिर अपराधी चढ़ा पुलिस के हत्थे
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के पांडेय मोड़ के पास से मंगलवार की सुबह वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक के साथ पुलिस ने एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया। संबंधित धाराओं में उसका चालान कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

मालूम हो कि क्षेत्राधिकारी एवं कोतवाल के आदेश पर उपनिरिक्षक सुनील कुमार तिवारी हमराही आजाद हिंद, रत्नेश कुमार के साथ सुबह करीब सात बजे पांडेय मोड़ पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान वहां पहुंचा एक युवक पुलिस को देखते हुए भागने के लिए वाहन घुमाने लगा। इस पर पुलिस को संदेह हुआ और उसे दौड़कर पकड़ लिया और कोतवाली ले आई। पूछताछ में युवक ने अपना नाम चंदौली जिला के चकिया निवासी लोकनाथ उर्फ आलोक मिस्त्री पुत्र रामबचन बताया। बाइक के संबंध में बताया कि वह चोरी की है। पुलिस ने बताया कि बीते 25 मई की देर शाम महेश्वरनाथ चौराहा के पास से हीरोहोंडा बाइक चोरी हुई। इसकी प्राथमिकी स्थानीय कोतवाली में बाइक स्वामी ने दर्ज कराई थी। आज जिस अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है, उसके पास से मिली बाइक वही है, जो बीतें दिनों महेश्वरनाथ चौराहा के पास चोरी की गई थी। गिरफ्त में आया व्यक्ति अपराधी है। उसके खिलाफ स्थानीय कोतवाली में पहले से धारा 307 एवं लूट का मुकदमा दर्ज है। अभियुक्त का संबंधित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed