फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   आग से 14 झोपड़ियां जलकर राख

आग से 14 झोपड़ियां जलकर राख

Tue, 26 Mar 2019 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
आग से 14 झोपड़ियां जलकर राख
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के ताजपुर मांझा गांव की निषाद बस्ती में सोमवार की रात अज्ञात कारणों से एक झोपड़ी में आग लग गई। आग की लपटें विकराल रूप धारण कर लीं और एक-एक कर 13 झोपड़ियों को अपनी जद में ले लिया। फायर कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक 14 झोपड़ियां जल कर राख हो गई। उसमें रखा हजारों के गृहस्थी का सामान आग की भेंट चढ़ गया।
विज्ञापन

इलाके के ताजपुर मांझा गांव स्थित निषाद बस्ती में सोमवार की रात अज्ञात कारणों से मालिक चौधरी की झोपड़ी में आग लग गई। आग लगते ही झोपड़ी में मौजूद लोग भाग कर बाहर निकले और आग को लेकर शोर मचाने लगे। आवाज सुनकर अगल-बगल झोपड़ियों में रहने वाले लोग बाहर निकल गए। इस बीच आग पर काबू पाने का प्रयास जारी था। लोग बाल्टी, डिब्बा आदि से पानी डाल कर आग बुझाने में जुटे रहे। उधर सूचना पाकर जिला पंचायत सदस्य बसंत यादव भी अन्य लोगों के साथ वहां आग बुझाने पहुंचे, लेकिन झोपड़ी की भीषण आग ने एक के बाद एक झोपड़ियों को अपनी जद में ले लिया और आग की तेज लपटों ने कुल 13 रिहायशी झोपड़ियों को राख कर दिया।
विज्ञापन

घटना के बाद ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंचे फायर कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक 14 झोपड़ियां राख में तब्दील हो गईं। उसमें रखा अनाज, बिस्तर, पहनने का कपड़ा, चौकी, चारपाई सहित गृहस्थी का हजारों का सामान आग की भेंट चढ़ गया। पीड़ित मालिक चौधरी, देवमुनि, प्रमिला देवी, सुराही, बच्चन चौधरी, भोला, छट्ठू, फलिंद्र, बहलू, भोरिक चौधरी, भगवान, नरेंद्र चौधरी, अनिल, राम भरोस चौधरी ने बताया कि हम लोगों को एक-एक झोपड़ी में जल कर राख हो गई। उसमें रखा सारा सामान भी जल गया। न तो सिर छिपाने के लिए छत बची और न ही पेट भरने के लिए अनाज। रात करीब साढ़े नौ बजे एसडीएम रमेश मौर्य मौके पर पहुंचे और पीड़ितों से क्षति की जानकारी लेते हुए सहायता का आश्वासन दिया। लेखपाल और कानूनगो ने पीड़ित परिवारों से क्षति की जानकारी लेकर रिपोर्ट तहसीलदार को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed