फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   तीसरे दिन भी पुलिस पकड़ से दूर रहे हमलावर

तीसरे दिन भी पुलिस पकड़ से दूर रहे हमलावर

Tue, 29 Jan 2019 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jan 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
तीसरे दिन भी पुलिस पकड़ से दूर रहे हमलावर
जमानिया(गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के रामनारायनपुर गांव के पास स्थित देशी शराब की दुकान में बीते रविवार की रात लूट में असफल होने पर बदमाशों ने मकान मालिक और शराब की दुकान के सेल्समैन को गोली मारकर घायल कर दिया था। इस मामले में घायल के पुत्र ने चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना के तीसरे दिन मंगलवार को भी पुलिस तमाम कोशिशों के बाद भी बदमाशों को गिरफ्तार करने में असफल रही।
विज्ञापन

मालूम हो कि बीते रविवार की रात करीब साढ़े आठ बजे रिटायर्ड फौजी मकान मालिक रामेश्वर सिंह उर्फ बंगाली (45) और उनके मकान में संचालित देशी शराब की दुकान के सेल्समैन रंजीत (26) दुकान बंद करने के लिए जैसे ही बाहर निकले थे कि पहले से लूट की नीयत से खड़े कुछ बदमाश दुकान में जाने लगे थे। इसका विरोध करने पर बदमाश ने गोली चला दी थी। गोली बंगाली के बांए हाथ में लगने के साथ ही सेल्समैन के होंठ को छूती हुई निकल गई थी। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई थी। घायलों का उपचार ट्रामा सेंटर में चल रहा है। इस मामले में सोमवार को घायल बंगाली के पुत्र अमन की तहरीर पर पुलिस ने चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ कर उनका बयान दर्ज किया जा रहा है। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस बदमाशों के काफी करीब पहुंच चुकी है। जल्द ही बदमाश पुलिस के फंदे में होंग्रे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed