{"_id":"5ab3e74a4f1c1bc3758b6e58","slug":"151521739594-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक के बीच मिला किशोरी का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे ट्रैक के बीच मिला किशोरी का शव
Updated Thu, 22 Mar 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमानिया (गाजीपुर)। स्थानीय रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर स्थित डिगरी गांव के पास गुरुवार को अप और डाउन ट्रैक के बीच एक किशोरी का शव मिला। इसकी जानकारी होते ही वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई। स्टेशन मास्टर ने मेमो भेजकर इसकी सूचना दिलदारनगर स्टेशन स्थित जीआरपी चौकी को दी। घटना स्थल पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त शुरू कर दी। कुछ देर बाद किशोरी की पहचान उसके परिजनों ने बरूईन गांव निवासी के रूप में की।
डिगरी गांव के लोग रेलवे ट्रैक पकड़कर स्थानीय स्टेशन के ओर आ रहे थे। इस बीच उनकी नजर ट्रैक पर एक किशोरी के शव पर पड़ी। शव मिलने की खबर गांव में तेजी से फैल गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर ने इसकी जानकारी दिलदारनगर स्थित जीआरपी पुलिस को दी। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने किशोरी का शव कब्जे में लेकर शिनाख्त शुरू कर दिया। एक किशोरी शव मिलने की जानकारी होने पर बरूईन गांव से पहुंचे परिजनों ने उसकी पहचान बरूईन गांव सरिता (16) के रूप में की। परिजनों ने जीआरपी पुलिस को बताया कि मृतका कई दिनों मानसिक रूप से बीमार चल रही थी। इसका इलाज वाराणसी चल रहा था, सुबह वह परिजनों से कुछ बताए बिना ही कहीं चल गई थी। इस संबंध में जीआरपी प्रभारी डीपी यादव ने बताया कि किशोरी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।