{"_id":"5c4b5918bdec2273a33968a6","slug":"141548441880-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक के धक्के से ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त, सैकड़ों घरों की बती गुल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक के धक्के से ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त, सैकड़ों घरों की बती गुल
जमानिया(गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के हरपुर गांव के सामने शुक्रवार की भोर में गाजीपुर से सैयदराजा की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे ट्रांसफार्मर को धक्का मारते हुए आसिफ खां की साइकिल दुकान को तोड़ने के बाद पेड़ से टकरा गया। यह संयोग रहा कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। हालांकि घटना के बाद क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। इसके चलते संबंधित क्षेत्र के सैकड़ों घर अंधेरे में डूब गए। देर शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
शुक्रवार की भोर में गाजीपुर से सैयदराजा की तरफ तेज रफ्तार से एक ट्रक जा रहा था। हरपुर के पास अचानक ट्रक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे लगे 400 केवीए के ट्रांसफार्मर को धक्का मारते हुए पास ही स्थित आसिफ खां की साइकल की दुकान को तोड़ता हुआ एक पेड़ से टकरा गया। इस घटना के बाद क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। यह संयोग ही रहा कि घटना के समय आपूर्ति शुरू थी और जैसे ही टक्क र हुई आपूर्ति बंद हो गई। ट्रांसफार्मर के क्षतिग्रस्त हो जाने से करीब 400 से अधिक घरों की आपूर्ति बाधित हो गई। इसके चलते संबंधित क्षेत्र के घर अंधेरे में डूब गए। इस संबंध में जेई तापस कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर को जल्द बदलवा कर नया ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। आपूर्ति को जल्द बहाल कराने का प्रयास किया जा रहा है। बताया कि ट्रक मालिक से क्षतिपूर्ति वसूल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।