{"_id":"5c23c163bdec2257155983a7","slug":"141545847139-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोपड़ी में लगी आग, जलने से मासूम की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झोपड़ी में लगी आग, जलने से मासूम की मौत
विज्ञापन
दुल्लहपुर(गाजीपुर)। क्षेत्र के मलेठी दलित बस्ती में बुधवार को बच्चों के खेल-खेल में एक झोपड़ी आग का गोला बन गई। काफी प्रयास के बाद किसी तरह लोगों ने आग पर काबू पाया। आग की इस घटना में जहां एक मासूम की झुलसकर मौत हो गई, वहीं गृहस्थी के हजारों का सामान आग की भेंट चढ़ गया। मासूम की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है।
इलाके के मलेठी दलित बस्ती निवासी हरेंद्र राम बैंड पार्टी चलाकर तीन बेटों और तीन बेटियों का पालन किसी तरह झोपड़ी में रहकर करता है। बुुधवार की दोपहर वह किसी काम से चट्टी पर गया था, जबकि उसकी पत्नी सितारा देवी खेत में काम करने गई थी। घर पर सिर्फ तीन बच्चे थे। दोपहर में करीब दो बजे अचानक झोपड़ी में आग लग गई। दो बच्चे भागकर बाहर आए गए। आग की लपटें देख ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे। जानकारी होते ही हरेंद्र और उसकी पत्नी भी वहां पहुंच गई। इसी बीच बाहर खड़े बच्चों ने रोते हुए लोगों से बताया कि माचिस जलाते ही आग लग गई है। बाबू झोपड़ी के अंदर है और प्लाई के पीछे छिपा हुआ है। इतना सुनते ही ग्रामीण आनन-फानन में बाल्टी, डिब्बा आदि से पानी डालकर आग बुझाने में जुट गए। आग कुछ कम होने पर लोग झोपड़ी में पहुंचे और प्लाई के पीछे तीन वर्षीय गोपी को बाहर निकाला, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुका था। परिजन आनन-फानन में उसे लेकर धर्मागतपुर स्वास्थ्य केंद्र पर पहंचे। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। यहां आने पर चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। परिजन जैसे ही शव लेकर घर पहुंचे, कोहराम मच गया। पीड़ित हरेंद्र ने बताया कि आग की इस घटना में जहां मेरे मासूम बेटे की मौत हो गई, वहीं गृहस्थी का हजारों का सामान आग की भेंट चढ़ गया। मदद के लिए ग्रामीणों ने घटना की सूचना संबंधित विभाग को दी। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है, लेकिन पीड़ित की तरफ से मामले की कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिली तो शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।