फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   चार घरों से चोरी

चार घरों से चोरी

Wed, 12 Jul 2017 10:59 PM IST
Updated Wed, 12 Jul 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
चार घरों से चोरी
गाजीपुर। जिले के दो विभिन्न थाना क्षेत्रों में चोरों ने मंगलवार की रात चार घरों का ताला तोड़कर 48 हजार रुपये नगदी सहित लाखों के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की। पीड़ितों ने अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। उधर इसी रात चोरों ने चार अन्य घरों में चोरी का भी प्रयास किया
विज्ञापन

खानपुर थाना क्षेत्र के मौधा गांव में चोर गांव के ही मृत्युंजय सिंह के मकान के पीछे सीढ़ी लगाकर दूसरे मंजिल पर पहुंच गए। चोरों ने कमरे में आलमारी का ताला तोड़कर सात हजार नगद और सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिए। सुबह पीड़ित ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। इसी रात चोर पड़ोसी पारसनाथ और उनके भाई सारनाथ सिंह के मकान के पीछे का ग्रील काटकर घर में घुसे। इसके बाद चोरों ने पारसनाथ के कमरे का ताला तोड़कर आलमारी से 15 हजार और आभूषण तथा कीमती सामान ले लिए। इसी क्रम में सारनाथ सिंह के कमरे का ताला तोड़कर 20 हजार नगद और हजारों रुपये के आभूषण पार कर दिया। उधर गांव के ही मनोज सिंह के मकान में चोरों ने घुसने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाए।
विज्ञापन

बहरियाबाद संवाददाता के अनुसार नादेपुर गांव निवासी हवलदार राम के मकान के पीछे का जंगला तोड़कर चोर घर में घुस गए और अंदर कमरे में रखा बक्सा उठा ले गए। बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखा हजारों रुपये तथा आभूषण और 1500 रुपये ले गए। बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने खेत में बक्सा देखा, तो इसकी सूचना पीड़ित और पुलिस को दी। चोरों ने इसी गांव के घूरा राम और रामनगीना राम के मकान में सेंधमारी कर चोरी का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाए। गांव निवासी शिवमूरत की भैंस भी चोर ले जा रहे थे। इसी दौरान गांव के लोगों ने जब शोर मचाना शुरू किया तो भैंस छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed